
चीन की सेना के नापाक मंसूबे बढ़ा रहे चिंता! आत्मघाती ड्रोन खरीदने की तैयारी : रिपोर्ट
NDTV India
विस्फोटक लदे आत्मघाती ड्रोन में एक प्रोपेलर, पंख, एक वारहेड और एक कैमरा लगा होता है. ये हवा में एक क्षेत्र में चक्कर लगाते हैं और अपने कैमरे से स्कैन करके टारगेट की पहचान करते हैं. उसकी तस्वीर दूर बैठे ऑपरेटर को भेजते हैं. जब ऑपरेटर को सही टारगेट दिखाई देता है तो वह ड्रोन को लक्ष्य पर हमला करने का आदेश देता है.
चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने में लगा हुआ है. अब खबर आ रही है कि चीन की सेना सुसाइड ड्रोन या विस्फोटक से लदे आत्मघाती ड्रोन (Loitering munition) खरीदने पर विचार कर रहा है, जिसे पकड़ना और मार गिराना मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब उसका आकार छोटा हो. माइकल पेक ने नेशनल इंटरेस्ट में लिखा कि अमेरिकी सेना और चीन के लिए यह उन्नत हथियार है, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं. चीन की सैन्य साजोसामान खरीद वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक घोषणा के अनुसार, चीन को दो तरह के सुसाइड ड्रोन चाहिए. ड्रोन की तकनीकी खासियतों और संख्या को क्लासीफाइड रखा गया है.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












