
चीन की राजधानी में अचानक हुआ कुछ ऐसा, दिन में छा गया अंधेरा, 400 उड़ानें रद्द
Zee News
चीन (China) की राजधानी बीजिंग में पिछले 10 सालों का सबसे खतरनाक सैंडस्टॉर्म (Sandstorm) आया है. इस रेतीले तूफान की वजह से पूरे बीजिंग शहर में दृश्यता बेहद कम हो गई, शहर पीले रंग की हल्की रोशनी में ढंक गया.
बीजिंग: चीन की राजधानी में बीजिंग (Beijing) में अचानक ऐसा मौसम हो गया कि लोग हैरत में पड़ गए. सड़कों पर सन्नाटा छा गया. दिन में ही स्ट्रीट लाइट जलानी पड़ी, लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पर भी कुछ नहीं दिख रहा. शहर में 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है. दरअसल, चीन (China) की राजधानी बीजिंग में पिछले 10 सालों का सबसे खतरनाक सैंडस्टॉर्म (Sandstorm) आया है. इस रेतीले तूफान की वजह से पूरे बीजिंग शहर में दृश्यता बेहद कम हो गई, शहर पीले रंग की हल्की रोशनी में ढंक गया. हवा में धूल के कणों के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 पार गया. चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के लिहाज से इन हालात को बेहद खतरनाक बताया है.More Related News
