)
चीन का परमाणु 'केकड़ा'! बनाया 'क्रैब वॉकिंग' इलेक्ट्रिक लॉन्चर, न्यूक्लियर मिसाइल लेकर कहीं भी मुड़ जाएगा ड्रैगन
Zee News
China crab walking missile truck: यह केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि चीन की 'न्यूक्लियर गेम-चेंजर' रणनीति का हिस्सा है. इलेक्ट्रिक होने की वजह से यह ट्रक न तो धुआं छोड़ता है और न ही आवाज करता है, जिससे दुश्मन के सैटेलाइट और थर्मल रडार इसे आसानी से नहीं पकड़ पाएंगे. साथ ही, इसके टेढ़े-मेढ़े चलने की वजह से इसे संकरी गलियों, घने जंगलों या पहाड़ी रास्तों पर बहुत तेजी से छिपाया जा सकता है.
China crab walking missile truck: चीन ने अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए एक नया और क्रांतिकारी मोबाइल लॉन्चर तैयार किया है. यह लॉन्चर पूरी तरह इलेक्ट्रिक है और इसमें 'क्रैब वॉकिंग' यानी केकड़े की तरह तिरछा चलने की अद्भुत क्षमता है. इस तकनीक के आने से चीन की परमाणु मिसाइलों को ट्रैक करना और उन पर हमला करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. आमतौर पर परमाणु मिसाइलों को ढोने वाले ट्रक बहुत भारी-भरकम होते हैं और उन्हें मोड़ने के लिए बहुत जगह चाहिए होती है. लेकिन चीन के वैज्ञानिकों ने इस समस्या का तोड़ निकाल लिया है. उन्होंने एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाया है जिसके सभी पहिए स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं. इसका मतलब है कि यह ट्रक बिना मुड़े ही सीधे बगल में खिसक सकता है, जिसे 'क्रैब वॉक' कहा जाता है. ऐसे में आइए इसकी ताकत जानते हैं.
