
चीनी सेना ने एलएसी पर अभ्यास गतिविधियां की तेज, भारत ने बढ़ाई निगरानी
Zee News
पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने बताया कि पीएलए की ओर से किए जाने वाले वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यासों में वृद्धि हुई है.
अरुणाचल प्रदेश: तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की ओर से पिछले कुछ महीनों में अभ्यास की संख्या में इजाफा हुआ है. पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने बताया कि इसके चलते भारत वैकल्पिक सीमा प्रबंधन पर विचार कर रहा है.
पूर्वी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार चीनी गतिविधियों के बारे में अरुणाचल प्रदेश में एक अग्रिम स्थान पर मीडिया से बात करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा, 'जहां तक एलएसी के दूसरी तरफ की गतिविधियों का संबंध है, वहां तीन से चार मुद्दे हैं.' उन्होंने कहा कि सबसे पहले, पीएलए द्वारा किए जाने वाले वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यासों में वृद्धि हुई है. डेप्थ एरिया में भी वृद्धि दर्ज की गई है.
