
चिमनी में फंस गए थे वर्कर्स, जान दांव पर लगाकर CISF के जवान ने बचाई जान; देखें वीडियो
Zee News
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के विद्यांचल सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें CISF का एक जवान 50 मीटर की ऊंचाई पर फंसे दो वर्कर्स को बचाने के लिए अपनी जान दाव पर लगा देता है.
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) का एक जवान चिमनी में फंसे दो वर्कर्स को बचाता हुआ दिख रहा है. दरअसल, चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर अचानक मेकैनिकल लिफ्ट फेल हो गया और उसमें दो वर्कर फंस गए थे, जिनके लिए CISF का जवान मसीहा बनकर आया. | Central Industrial Security Force (CISF) personnel rescued 2 workers of Vindhyachal Super Thermal Power Station in Madhya Pradesh who got stuck in mechanical lift after sudden failure of lift at a height of 50 metres in the Chimney.
जानकारी के अनुसार ये घटना मध्य प्रदेश के विद्यांचल सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन (Vindhyachal Super Thermal Power Station) की है. यहां बीते शुक्रवार को चिमनी का मेकैनिकल लिफ्ट अचानक फेल हो गया और उसमें दो वर्कर फंस गए. मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने के लिए CISF की मदद ली गई. वीडियो में दिख रहा है कि वर्कर काफी ऊंचाई पर फंसे हैं.
