
चित्रकूट जेल में फायरिंग, मुख्तार के करीबी समेत 2 की हत्या, गैंग्स्टर अंशु दीक्षित का एनकाउंटर
Zee News
मारा गया एक बदमाश बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी मेराज था. मारा गया दूसरा बदमाश मुकीम काला है. हत्या करने वाले गैंगस्टर अंशु दीक्षित को जेल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में जेल में बंद दो बदमाशों की हत्या की खबर. मारा गया एक बदमाश बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी मेराज था. मारा गया दूसरा बदमाश मुकीम काला है. हत्या करने वाले गैंगस्टर अंशु दीक्षित को जेल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. मुकीम काला और मेराज की हत्या का आरोप गैंग्स्टर अंशु दीक्षित पर लगा है. उसे हाल ही में सुल्तानपुर जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया था. अंशु पूर्वांचल का मशहूर गैंग्स्टर था. चित्रकूट जेल पुलिस ने इस वारदात के बाद उसे एनकाउंटर में मार डाला. वहीं मुकीम काला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी गैंगस्टर था और मेराज बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी.More Related News
