
चिट्ठी प्रकरण पर बोले शरद पवार, गृहमंत्री के इस्तीफे पर सीएम उद्धव करें विचार
Zee News
शरद पवार ने कहा कि मामले की जांच के बारे में मुख्यमंत्री फैसला लेंगे. सीएम के पास फैसला लेने का पूरा अधिकार है.
नई दिल्लीः परमबीर सिंह के अनिल देशमुख के खिलाफ लिखी चिट्ठी के बाद रविवार को NCP नेता शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. गृहमंत्री के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विचार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया गया है. महाराष्ट्र सरकार पर कोई संकट नहीं है. परमबीर की चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पत्र पर किसी का हस्ताक्षर नहीं है. पत्र में कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है कि पैसा किसके पास गया. शरद पवार ने कहा कि मामले की जांच के बारे में मुख्यमंत्री फैसला लेंगे. सीएम के पास फैसला लेने का पूरा अधिकार है. कमिश्नर रहते हुए परमबीर ने कभी आरोप नहीं लगाया. जब कार्रवाई हुई तब आरोप लगाया है. सचिन वजे की नियुक्ति पर पवार ने कहा कि वजे की नियुक्ति पुलिस कमिश्नर ने किया था. मुख्यमंत्री या गृहमंत्री ने सचिन वजे की नियुक्ति नहीं की थी.More Related News
