)
'चिकन नेक' की तरफ आंख भी ना उठाए चीन-बांग्लादेश, वरना भारत के ये हथियार मिनटों में सिखा देंगे सबक!
Zee News
Indian Army at Chicken Neck: चीन और बांग्लादेश की भारत के चिकन नेक पर बुरी नजर है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के हालिया बयान भी ये बात स्पष्ट करते हैं. लिहाजा, भारत ने अपने राज्यों की सुरक्षा के लिए यहां पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है. यहां उन हथियारों की तैनाती भी की गई है, जिनके जरिये हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था. इनमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, आकाश मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल शामिल हैं. भारत-पाक संघर्ष के बाद चीन और बांग्लादेश को इंडियन आर्मी की ताकत का अंदाजा लग ही गया होगा.
Indian Army at Chicken Neck: चीन और बांग्लादेश की नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं. दोनों चिकन नेक यानी भारत के नॉर्थ-ईस्ट वाले राज्यों पर बहुत कुछ कह चुके हैं और दोनों ही इस इलाके पर घात लगाए बैठे हैं. लेकिन भारत के आगे इनकी एक नहीं चल सकेगी, इंडियन आर्मी ने चिकन नेक की सुरक्षा के लिए ऐसा पुख्ता इंतजाम कर दिया है, जिसका तोड़ दुश्मन के पास नहीं है.
