
चाहें तो मेरा सिर काट दें, लेकिन... प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बोलीं ममता बनर्जी
Zee News
पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारी केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में नाराजगी जाहिर करते हुए टिप्पणी की.
नई दिल्मी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों को अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दे पाएगी, भले ही उनका सिर कलम कर दिया जाए. सीएम ममता की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राज्य सरकार के कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने बकाया महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 मार्च को हड़ताल की घोषणा की है.
सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के विस्तारित बजट सत्र के दौरान सदन के पटल पर कहा कि "पिछली वाम मोर्चा सरकार ने साल-दर-साल डीए बकाया के भुगतान से इनकार किया था. हमारे सत्ता में आने के बाद हमने डीए भुगतान को कई गुना बढ़ा दिया. आपको और कितना चाहिए? आपको और क्या संतुष्ट करेगा? यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो आप मेरा सिर काट सकते हैं."
