
चाहते हैं बॉडी दिखे फिट तो टी-शर्ट खरीदते समय न करें ये गलतियां
News18
Tips to Buy T-shirt: टी-शर्ट (T-shirt) पर लिखे स्लोगन का मतलब अच्छी तरह से पता करने के बाद ही टी-शर्ट खरीदें. वरना आप की इमेज (Image) बनने की जगह बिगड़ भी सकती है.
Tips to Buy T-shirt: कुछ समय पहले तक लोग टी-शर्ट (T-shirt) को समर वियर के तौर पर कैज़ुअल ड्रेस की तरह से देखते थे. लेकिन आज कल किसी भी मौसम में लोग टी-शर्ट को कैरी करते हुए दिख जाते हैं. इतना ही नहीं, कई बार लोग पार्टीज़ में भी टी-शर्ट पहनना पसंद (Like) करने लगे हैं. बहुत लोगों का मानना है कि कलरफुल टी-शर्ट पहनने से उम्र कुछ कम सा नज़र आने लगती है. इसलिए वो शर्ट की जगह टी-शर्ट कैरी करने में ज्यादा रूचि (Interest) रखते हैं.
ये भी पढ़ें: कूल फीलिंग और हॉट लुकिंग के लिए कैरी करें ट्रेंडी टी-शर्ट्स
हांलाकि, कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि महंगी और अच्छे ब्रांड की टी-शर्ट पहनने के बावजूद किसी-किसी पर ये जंचती तो है नहीं, बल्कि उल्टा उनकी स्मार्टनेस को कम कर देती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि टी-शर्ट खरीदते समय लोग थोड़ी जल्दबाजी कर जाते हैं और कुछ खास बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. जबकि टी-शर्ट खरीदने से पहले आपके लिए इनकी फिटिंग, कलर, फैब्रिक, स्टाइल आदि का ख्याल भी रखना जरूरी होता है. अगर आप चाहते हैं कि टी-शर्ट पहनने के बाद आपकी बॉडी एकदम फिट नज़र आये और आपकी स्मार्टनेस निखर कर सामने आये, तो टी-शर्ट खरीदते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. आइये जानते हैं इनके बारे में.
साइज चेक करें
