चाणक्य के यह 3 सूत्र ला देंगे आपके निजी जीवन में बड़ा बदलाव
Zee News
चाणक्य को कुछ लोग कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जानते हैं. चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री थे जिनके बताए गए सूत्र आज भी उतने ही उचित हैं जितने की तब हुआ करते थे.
नई दिल्ली: बेहद कम लोग होते हैं जिन्हें एक से ज़्यादा विषयों पर ज्ञान प्राप्त होता है. ऐसे ही थे ईसापूर्व 376 में तक्षशिला में जन्में चाणक्य. चाणक्य ने अपने अर्थशास्त्र में 180 से ज्यादा विषयों पर लिखा है. चाणक्य को कुछ लोग कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जानते हैं. चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री थे जिनके बताए गए सूत्र आज भी उतने ही उचित हैं जितने की तब हुआ करते थे.
सुबह जल्दी उठना चाणक्य के अनुसार हमें सुबह संगीत सुनते हुए जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय में संगीत की ध्वनि सुनने पर हमारा मन शांत रहता है और जीवन में स्थिरता आती है. सुबह जल्दी उठने के साथ ही हमें पुरे दिन मुस्कुराते रहना चाहिए और ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे की हम बाकी लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें. एक पुरानी कहावत भी है, 'एक मुस्कराहट ही हमारे चेहरे का सबसे उत्तम श्रृंगार है' और ऐसा करने पर आप महसूस करेंगे कि आपकी 'गुड मॉर्निंग' एक 'गुड डे' में बदल जायेगी.