
चाचा से आर-पार के मूड में Chirag Paswan, पिता की जयंती पर 'Aashirvaad Yatra' निकालने का ऐलान
Zee News
चिराग ने ट्वीट में लिखा, 'मेरे पिता की जन्म जयंती 5 जुलाई को है. पिता और चाचा अब साथ नहीं हैं. इसलिए हाजीपुर से 5 जुलाई को 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने का फैसला किया है. यात्रा पूरे बिहार (Bihar) से गुजरेगी क्योंकि मुझे लोगों के आशीर्वाद की बेहद जरूरत है.
नई दिल्ली: फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर एलजेपी (LJP) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इमोशनल पोस्ट की है. अपने पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के स्वर्गवासी होने के आठ महीने बाद इस बार फादर्स डे के मौके पर उन्हें याद करते हुए चिराग ने अपने समर्थकों के साथ दिल की बात साझा की है. अपनी भावनाओं को बयान करते जो ट्वीट किया उस पर उनके समर्थक तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. चिराग ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे पिता की जन्म जयंती 5 जुलाई को है. मेरे पिता और चाचा अब मेरे साथ नहीं हैं. इसलिए मैने हाजीपुर से 5 जुलाई को 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने का फैसला किया है. ये यात्रा पूरे बिहार (Bihar) से होकर गुजरेगी क्योंकि इस वक्त मुझे लोगों के आशीर्वाद की बेहद जरूरत है.More Related News
