
चाकू के 7 वार करके लड़की की हत्या, मरने से पहले खुद अस्पताल पहुंची पीड़िता
Zee News
दिल्ली (Delhi) के बिंदापुर इलाके में बीती रात एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद लड़की खुद चलकर अस्पताल में गई.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के बिंदापुर इलाके में बीती रात एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद लड़की खुद चलकर अस्पताल में गई. वहां उसकी मौत हो जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई.
पुलिस के मुताबिक घटना द्वारका ( Dwarka) के बिंदापुर थाना इलाके की है. आरोप है कि लड़की के पड़ोस में रहने वाले उसके एक्स बॉयफ्रेंड अंकित ने कॉल करके लड़की को बुलाया. इसके बाद लड़की के शरीर पर चाकू से 7 बार वार किए गए.
More Related News
