
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर गिरफ्तार, छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
Zee News
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर को छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी करने के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है की कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के HOD डॉ केके अखौरी छात्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इस मामले से पर्दा तब उठा, जब छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ से शिकायत की. पीड़ित छात्रा के मुताबिक परीक्षा संबंधी परेशानी को लेकर वह प्रोफेसर के पास गयी थी, लेकिन प्रोफेसर ने उसके साथ गलत हरकत की और पिछले कई दिनों से प्रोफेसर उसे अश्लील मैसेज व्हाट्सअप से भेज रहे थे, विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहे थे, आखिरकार उसे इस मामले को लेकर छात्र संघ के प्रतिनिधि के पास जाना पड़ा.More Related News
