
चांदनी रात में टूरिस्ट कर सकेंगे ताजमहल की खूबसूरती का दीदार, सरकार ने दी अनुमति
Zee News
कोरोना की दूसरी लहर के बाद ताजमहल को दिन में खोलने की अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन रात के दर्शन पर पाबंदी थी. अब इसे रात में खोलने की भी इजाजत मिल गयी है.
आगराः कोविड-19 के चलते रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजहमल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी इजाजत दे दी है. पुरातत्व विभाग के तर्जुमान मनु शर्मा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रात में ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा. पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर में 17 मार्च को ताजमहल को बंद कर दिया गया था. 188 दिनों के लॉकडाउन के बाद 21 सितंबर को ताजहमल को खोला गया था, लेकिन दूसरी लहर में ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा. 16 जून से स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. ताजमहल को दिन में खोलने की अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन रात के दर्शन पर पाबंदी है. अब इसे रात में खोलने की भी इजाजत मिल गयी है. रात में इस वक्त कर सकेंगे ताज का दीदार एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् (आगरा सर्कल) वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात में ताजमहल का नजारा देखने की अनुमति दी जाएगी क्योंकि स्मारक हर सप्ताह जुमे को बंद रहता है और इत्वार को लॉकडाउन लागू है. उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं. रात 8ः30-9 बजे, 9-9ः30 बजे और रात 9ः30-10 बजे तक. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जाएगी.More Related News
