
...चलो एकला और दिल्ली में आकर हो जाओ इकट्ठे रे! वाजपेयी का एक वोट से सरकार गिरने के बाद का यादगार भाषण
Zee News
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1996 में अपनी 13 दिन की सरकार गिरने के बाद यादगार भाषण दिया था. यहां पढ़िए पूरा भाषणः
नई दिल्लीः Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी जितने बड़े राजनेता थे, उतने ही शानदार वक्ता भी. अपनी बातों को सलीके और प्रभावकारी तरीके से कहने की उनकी काबिलियत का हर कोई कायल था. ऐसे ही उन्हें राजनीति का अजातशत्रु नहीं कहा जाता था. उन्होंने संसद हो या सड़क, हमेशा भाषाई गरिमा का ध्यान रखा. वाजपेयी की भाषण शैली ऐसी थी कि उनकी बातें बिल्कुल सटीक निशाने पर लगती थीं, लेकिन कभी किसी का दिल नहीं दुखाती थीं.
एक वोट से गिर गई थी वाजपेयी की सरकार ऐसा ही एक भाषण अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1996 में अपनी 13 दिन की सरकार गिरने के बाद दिया था. वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार महज एक वोट से संसद में बहुमत साबित नहीं कर पाई थी. वाजपेयी फ्लोर टेस्ट के दौरान 269 वोट जुटा सके थे, जबकि उनके विरोध में 270 वोट पड़े थे. ऐसे में उन्हें पीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. तब इस्तीफे से पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में यादगार भाषण दिया था.
