
चलती ट्रेन में एक लाख की लूट और महिला से गैंग रेप, 4 आरोपी गिरफ्तार; 4 की तलाश जारी
Zee News
Gang rape crime in Pushpak Express: लखनऊ (Lucknow) से मुंबई (Mumbai) जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में दाखिल हुए. आरोपियों ने पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया. फिर एक युवती के साथ घाट के इलाके में गैंगरेप कर दिया.
मुंबई: सेंट्रल रेलवे के महाराष्ट्र (Maharashtra) जोन में चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंग रेप (Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी. जिसके साथ कसारा घाट के इलाके में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में जीआरपी (GRP) की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकी चार की तलाश जारी है. : लखनऊ-मुंबई पुष्पक ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप, स्लीपर कोच में पति के साथ यात्रा कर रही थी महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ (Lucknow) से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए. इन लोगों ने सबसे पहले लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपियों ने अपने पति के साथ ट्रेन में बैठी युवती के साथ घाट के इलाके में गैंग रेप किया. जब ट्रेन कसारा स्टेशन पहुंची तो उसने बाकी यात्रियों ने मदद मांगी. अन्य Videos यहां देखें -
