)
चप्पे-चप्पे से मिटेगी चीन की छाप! भारत अपने वेपन्स में भी नहीं छोड़ेगा ड्रैगन का नामोनिशान
Zee News
Indian Army Weapons With No Chinese Parts: रक्षा मंत्रालय ने 2025 के रक्षा सुधारों के तहत सैन्य उपकरणों से चीनी पुर्जों को हटाने की समीक्षा शुरू करने का फैसला किया है. ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम में चीनी पुर्जों की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं, जो सुरक्षा के लिए खतरा हैं. भारत की सुरक्षा मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है. 'मेक इन इंडिया' के तहत स्थानीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जो स्वदेशी पुर्जों का निर्माण करेंगी.
Indian Army Weapons With No Chinese Parts: भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर किया, जिसमें चीन ने पाक का साथ दिया. रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया कि चीन ने अपनी सैटेलाइट के जरिये भारत पर जासूसी की और पाकिस्तान को इन्फो शेयर की. लेकिन अब भारत ने चीन को सबक सिखाने की ठान ली है. भारत का रक्षा मंत्रालय सैन्य उपकरणों में चीनी मूल के पुर्जों की पहचान और उन्हें हटाने के लिए समीक्षा शुरू करने जा रहा है. यह पहल 2025 की रक्षा सुधारों का हिस्सा है.
