
चंबा ने पीएम मोदी को भर-भरकर दिया स्नेह, बताया शिक्षक ने लिखी थी चिट्ठी
Zee News
चंबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती, आज हमने उस बात को बदल दिया है. अब यहां का पानी भी आपको काम आएगा और यहां की जवानी भी जी-जान से अपनी विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएगी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण की शुरुआत की और कहा कि सरकार राज्य के हर गांव को सड़क से जोड़ना चाहती है. पीएमजीएसवाई-3 के तहत राज्य में 3,125 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का उन्नयन किया जाएगा. एक नाता प्रेम का, अटूट विश्वास का, समृद्धि का और जन-जन के विकास का...
आठ साल में बनीं 12,000 किलोमीटर लंबी सड़कें मोदी ने चंबा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पिछले आठ साल में 12,000 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई हैं. प्रधानमंत्री ने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना भी साधा और कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार छोटी-छोटी परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने के लिए भी दिल्ली के चक्कर लगाया करते थे.
