
चंद छोटी-छोटी बातों पर अमल करने से दूर हो जाएगा डिप्रेशन, एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके
Zee News
Dr. Mrinmay Kumar Das जेपी अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ बिहेवियरल साइंसेज़ में बतौर सीनियर कंसल्टेंट ओहदे पर काम कर रहे हैं. जिन्होंने बताया कि भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक शांति न होने की वजह से आपकी जिंदगी का आनंद छिन सकता है
नई दिल्ली: दुनियाभर में हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) के तौर पर मनाया जाता है. ताकि लोग शारीरिक स्वास्थ्य की तरह दिमाग़ी सेहत पर भी ध्यान देंऔर अपने दिमाग़ को सेहतमंद और मज़बूत बना सकें. इस मौक़े पर Dr. Mrinmay Kumar Das ने मेंटल हेल्थ को सही रखने के आसान और असरदार तरीके बताए. जिनसे हम आपको आरास्ता कराने जा रहे हैं. ताकि आप भी अपनी मेंटल हेल्थ का अच्छे से ध्यान रख सकें और अपने दिमाग़ को तंदरुस्त रख सकें.
आपको बता दें (Dr. Mrinmay Kumar Das) जेपी अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ बिहेवियरल साइंसेज़ में बतौर सीनियर कंसल्टेंट ओहदे पर काम कर रहे हैं. जिन्होंने बताया कि भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक शांति न होने की वजह से आपकी जिंदगी का आनंद छिन सकता है और आप खुद को अंधेरे में महसूस करेंगे. जिसकी वजह से तनाव, अकेलापन और अवसाद का ख़तरा भी बढ़ जाता है लेकिन हम अगर निम्नलिखित तरीकों को अपनांए तो मेंटल हेल्थ और दिमाग़ को सेहतमंद बना सकते हैं.
