)
चंद्रगुप्त मौर्य को बचपन में ही बेच दिया गया, फिर वो कैसे बने भारत के सबसे महान राजा? बनाया अखंड भारत
Zee News
चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी एक साधारण बालक से सम्राट बनने की गाथा है. गुलामी के कठिन दिनों से शुरू होकर, चाणक्य की मदद से नंद वंश को हराने, सिकंदर के सेनापतियों को परास्त करने, और भारत को एकजुट करने तक, उनका जीवन असाधारण है. उनकी सफलता का मूल कारण था उनकी जिद, बुद्धिमत्ता, और चाणक्य जैसे गुरु का मार्गदर्शन. मौर्य साम्राज्यकी स्थापना और उसका विस्तार आज भी भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर है.
चंद्रगुप्त मौर्य का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे, जिन्होंने न केवल भारत को एकजुट किया, बल्कि इसे विश्व की सबसे शक्तिशाली शक्तियों में से एक बनाया. लेकिन उनकी जिंदगी की शुरुआत बेहद कठिन परिस्थितियों से हुई थी. कहा जाता है कि बचपन में उन्हें गुलाम के रूप में बेच दिया गया था. फिर भी, उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और एक दूरदर्शी गुरु की मदद ने उन्हें भारत का सम्राट बना दिया. आइए जानते हैं चंद्रगुप्त मौर्य कैसे भारत के सबसे यशस्वी राजा बनें.
