
घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा का शव बरामद, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Zee News
Hajipur Samachar: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करनौती गांव के चंवर में पानी से भरे गड्ढे से एक छात्रा का शव (Girl Murder In Vaishali) बरामद किया गया है.
Hajipur: बिहार के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करनौती गांव के चंवर में पानी से भरे गड्ढे से एक छात्रा का शव (Girl Murder In Vaishali) बरामद किया गया है. मंगलवार को ही छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं आने के कारण परिजनों के द्वारा खोजबीन जारी किया गया.
इसी दौरान बुधवार को चंवर से शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत महनार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
More Related News
