
घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मचा हड़कंप
Zee News
Five Members Of A Family Died: पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम मर्डर के एंगल से भी जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने (Crime News) आई है. यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी बरामद होने से हड़कंप मच गया है. मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है. घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
बता दें कि ये खौफनाक वारदात बेंगलुरु के बयादरहल्ली (Byadarahalli) में हुई. घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले, वहीं 9 साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला. हालांकि इस दौरान घर में ढाई साल की एक बच्ची जिंदा मिली, जिसको पुलिस (Police) ने रेस्क्यू किया.
More Related News
