
घर में पत्थर लगवाए लेकिन पैसे नहीं देना चाहता था मकान मालिक, लाइसेंसी पिस्टल से कर दी मजदूर हत्या
Zee News
पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी कोई भी हो तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस और क्राइम ब्रांच गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है.
शोभित चतुर्वेदी/मेरठ: मेरठ के गंगानगर में पत्थर का काम करने वाले एक ठेकेदार की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने एक घर में पत्थर का काम किया था, जिसके वह पैसे मांग रहा था. पैसे मांगने के विवाद में मकान मालिक ने ठेकेदार युवक को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी. इस सनसनीखेज वारदात से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी मकान मालिक फरार हो गया.More Related News
