घर पर बने काजल के आगे फेल हैं बाजार में मिलने वाले काजल, मिलते हैं ये खास फायदे
Zee News
हमारी दादी-नानी के द्वारा घर पर बना काजल आज बाजार में मिलने वाले काजल के मुकाबले काफी फायदेमंद होता है।
ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की बात करें, तो काजल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला उत्पाद कहा जा सकता है। आंखों को सुंदर और बड़ी बनाने के लिए हमारी दादी-नानी बचपन में हमारी आंखों में काजल लगा देती थी। हालांकि अब बाजार में तरह-तरह के काजल उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर बने काजल के आगे सब फेल हैं। भारत की समृद्ध सभ्यता में काफी पहले से घर पर बने काजल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए इस आर्टिकल में घर के बने काजल के फायदे जानते हैं। 1. एंटी-बैक्टीरियल गुण अगर आप घर पर बादाम का काजल या हर्बल काजल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी आंखों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि, इन काजल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों को इंफेक्शन से बचाने के साथ आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।More Related News