
घर जाते हुए Karan Kundrra की आंखों में दिखे आंसू, BB पर भड़के फैंस बोले- कम से कम इन्हें ही जीता देते
AajTak
करण कुंद्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड के बाद का है. फिनाले के बाद करण कुंद्रा अपनी कार में बैठकर तेजस्वी के बिना ही अकेले जाते हुए दिख रहे हैं. तभी पैपराजी ने करण को अपने कैमरों में कैद कर लिया. इस दौरान करण काफी इमोशनल दिखे, उनके चेहरे पर उदासी और आंखों में नमी थी.
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले बीती रात खत्म हो चुका है. इस बार शो की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी हैं. फैंस के फेवरेट प्रतीक फर्स्ट रनर अप रहे, जबिक हैंडसम हंक करण कुंद्रा तीसरे नंबर पर आए. फिनाले के बाद जब करण कुंद्रा अपनी कार में बैठकर घर जाते हुए नजर आए, तो हारने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












