
घर छोड़कर गई लड़की दिल्ली पुलिस की मदद से परिवार से मिली, पढ़ाई को लेकर मां ने लगाई थी डांट
NDTV India
टीम शांति देवी के घर पहुंची और 20 जून को लापता लड़की को बरामद कर लिया. डीसीपी ने बताया कि जब देवी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की उन्हें इटावा रेलवे स्टेशन पर मिली थी और वह उसे अपने साथ घर ले आई थी और उसकी मां को इसकी सूचना दे दी थी. ठाकुर ने बताया कि उनका फोन पुराना है, इसलिए बंद हो गया था.
पढ़ाई को लेकर अपनी मां की लगातार डांट से परेशान होकर 12 वर्षीय लड़की दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के अपने घर से चली गई लेकिन दिल्ली पुलिस (Delhi police) की मदद से वह अपने परिवार से मिल गई. पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की दिल्ली से एक ट्रेन से उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंच गई. मामला सामने तब आया जब लड़की की मां ने 18 जून को संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन था लेकिन फोन बंद है.











