
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बस की टक्कर में 12 महिलाओं समेत 13 की मौत
Zee News
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक एसपी अमित संघी ने बताया कि हादसा आनंदपुर ट्रस्ट के सामने हुआ. जबकि ऑटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी. इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है.
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा सामने आया है. ग्वालियर (Gwalior) के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आनंदपुर ट्रस्ट के सामने ऑटो और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 12 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं. सामने आया है कि महिलाएं पुरानी छावनी स्टोन पार्क स्थित पोषण आहार के किचन से काम करके लौट रही थीं. सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पीएम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की. Madhya Pradesh: 10 dead and 4 injured after a bus collided with an auto in Purani Chhawani area of Gwalior, earlier today. मैं और प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है। वे स्वयं को अकेला ना समझें। — ANI (@ANI) प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जायेगी।More Related News
