
ग्वालियर में बंधक बनी UP Police, 10 हत्याओं के आरोपी और उसके साथी को गई थी पकड़ने
Zee News
नियम के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्वालियर आने की सूचना एसपी ग्वालियर को देनी चाहिए थी और लोकल पुलिस के सपोर्ट से ऑपरेशन को अंजाम देना चाहिए था. लेकिन UP पुलिस ने ऐसा नहीं किया.
ग्वालियर: हत्या के आरोपी को पकड़ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंची यूपी पुलिस को बंधक बना लिया गया. मैनपुरी कोतवाली थाना पुलिस 1 लाख रुपए के इनामी गैंग्स्टर गुड्डू चौहान और उसके साथी 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश सौरभ भदौरिया उर्फ गोविंद उर्फ प्रदीप की तलाश में ग्वालियर पहुंची थी. गुड्डू 10 हत्याओं का आरोपी है. ग्वालियर पुलिस को नहीं दी थी जानकारी इंस्पेक्टर ओमजीत वाजपेयी और सब इंस्पेक्टर अमित सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे. नियम के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्वालियर आने की सूचना एसपी ग्वालियर को देनी चाहिए थी और लोकल पुलिस के सपोर्ट से ऑपरेशन को अंजाम देना चाहिए था. लेकिन UP पुलिस ने ऐसा नहीं किया.More Related News
