
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब बनेगा Greater Agra, वर्ल्ड क्लास कंसल्टेंट का होगा चयन
Zee News
एडीए वाइस चांसलर अब ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर खूबसूरत ग्रेटर आगरा विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए कवायद भी शुरू की जा चुकी है. 612 हेक्टेयर की भूमि पर ग्रेटर आगरा बनाने की तैयारी की जी रही है.
शोभित चतुर्वेदी/आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को सुंदर और आकर्षक बनाने में Agra Development Authoirty (ADA) जुटा हुआ है. बताया जा रहा है कि ग्रेटर आगरा बनाने के लिए विश्व स्तरीय कंसल्टेंट से बात की जा रही है. 612 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ग्रेटर आगरा के लिए कंसल्टेंट के चयन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा. एडीए के वाइस चांसलर राजेन्द्र पेंसिया, जहां शहर का स्वरूप बदलने में लगे हैं, वहीं लगातार एडीए की आय बढ़ाने में भी जुटे हुए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि संपत्तियों की बिड में एडीए को 16 करोड़ से भी अधिक आय हुई है. यह पिछली बार से काफी ज्यादा है.More Related News
