
‘ग्रीन पास’ में शामिल हो सकती हैं Covishield, Covaxin; EU सदस्य देशों से सरकार ने की अपील
Zee News
भारत ने EU के सदस्य देशों से कहा है कि वह Interchangeable की पॉलिसी अपनाएगा और ‘ग्रीन पास’ रखने वाले यूरोपीय नागरिकों को अपने देश में कंपल्सरी आइसोलेशन से छूट देगा.
नई दिल्ली: यूरोपीय यूनियन (EU) ने अपनी ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत यात्रा पाबंदियों में ढील दी है, वहीं भारत ने ग्रुप के 27 सदस्य राष्ट्रों से अपील की है कि कि कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की परमीशम देने पर वे अलग-अलग विचार करें. भारत ने ईयू के सदस्य देशों से कहा है कि वह Interchangeable की पॉलिसी अपनाएगा और ‘ग्रीन पास’ रखने वाले यूरोपीय नागरिकों को अपने देश में कंपल्सरी आइसोलेशन से छूट देगा. सूत्रों ने कहा कि भारत ने EU से अपील की है कि कोविन पोर्टल (Cowin portal) के माध्यम से जारी टीकाकरण प्रमाणपत्र को स्वीकार किया जाए. यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र योजना या ‘ग्रीन पास’ योजना गुरुवार से प्रभाव में आएगी जिसके तहत Covid-19 महामारी के दौरान स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति होगी. इस रूपरेखा के तहत उन लोगों को EU के अंदर यात्रा पाबंदियों से छूट होगी जिन्होंने यूरोपीय मेडिकल एजेंसी (EMA) द्वारा अधिकृत टीके लगवाये हैं.More Related News
