
ग्यारह राज्यों में सीरो सर्वे: जानिये, कितने फीसदी भारतीय आबादी में पाए गए कोरोना वायरस के एंटीबॉडीज
Zee News
भारत के 70 जिलों में आईसीएमआर के जरिए किए गए राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे दौर के नतीजों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुध को साझा किया है.
नई दिल्लीः भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के जरिए 14 जून से छह जुलाई के बीच किए गए एक सीरो सर्वे के नतीजों के मुताबिक, 11 राज्यों में किए गए सर्वे में कम से कम दो-तिहाई आबादी में कोरोना वायरस एंटीबॉडी विकसित पाई गई है. मध्य प्रदेश 79 प्रतिशत ‘सीरोप्रीवैलेंस’ के साथ सूची में सबसे ऊपर है जबकि केरल 44.4 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है. असम में ‘सीरोप्रीवैलेंस’ 50.3 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत है. भारत के 70 जिलों में आईसीएमआर के जरिए किए गए राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चैथे दौर के नतीजों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुध को साझा किया है. नतीजों का जिक्र करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे आईसीएमआर की सलाह से खुद के सीरो अध्ययनों का संचालन करें ताकि यह यकीन दहानी हो सके कि ये अध्ययन एक मानकीकृत प्रोटोकॉल का पालन करते हैं. किन राज्यों में कितनी फीसदी आबादी में कोविड एंटीबॉडी सर्वेक्षित जनसंख्या में ‘सीरोप्रीवैलेंस’ राजस्थान में 76.2 प्रतिशत, बिहार में 75.9 प्रतिशत, गुजरात में 75.3 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 74.6 प्रतिशत, उत्तराखंड में 73.1 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 71 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 70.2 प्रतिशत, कर्नाटक में 69.8 प्रतिशत, तमिलनाडु में 69.2 प्रतिशत और ओडिशा में 68.1 प्रतिशत पाई गई है.More Related News
