)
गौतम गंभीर ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-XI में क्यों चुना? सवाल उठाने से पहले जान लें वजह
Zee News
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में टीम इंडिया की 76 रन की हार का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और मैनेजमेंट पर सवालों की बौछार है. उनमें से एक सवाल ये भी है कि वाशिंगटन सुंदर को आखिर क्यों इस मुकाबले में खिलाया गया. इसका गणित हम आपको समझाते हैं.
India vs South Africa: सुपर-8 में टीम इंडिया की पहली हार हुए 12 घंटे बीत चुके हैं लेकिन इस हार के चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कप्तान सूर्या और मैनेजमेंट से कई सवाल हैं. इनमें से एक सवाल वाशिंगटन सुंदर का प्लेइंग-XI में होना भी है. उन्हें अक्षर पटेल के स्थान पर तरजीह दी गई जबकि अक्षर पटेल 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में बल्ले से बहुमूल्य साबित हुए थे. सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह से फुस्स नजर आए.
वाशिंगटन सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला. उन्होंने महज 11 रन बनाए और आउट हो गए. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. जिसके चलते फैंस ने सवाल उठाए कि आखिर अक्षर पटेल को क्यों बाहर किया गया जो गेंद और बल्ले दोनों से कारगर साबित हो सकते थे.
वाशिंगटन सुंदर को क्यों मिला मौका?
टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को देखते हुए सुंदर को मौका मिला. भारतीय प्लेइंग-XI में ईशान किशन से लेकर अर्शदीप तक लगभग 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं. अक्षर पटेल की मौजूदगी से ये आंकड़ा और भी अधिक हो जाता. जिसके चलते सुंदर को मौका दिया गया. टॉप-3 बैटर बाएं हाथ के हैं जिसमें तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा शामिल हैं.
ये भी पढे़ं.. IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद भी खिताब जीतेगा भारत, 15 साल पुराना संयोग दे रहा संकेत
