)
गोली, रॉकेट, मिसाइल… सब देसी! इंडियन आर्मी का 91% हथियार अब मेक इन इंडिया, विदेशी सप्लाई चेन पर लगा ताला
Zee News
Indian Army ammunition indigenisation: भारतीय सेना ने आत्मनिर्भरता की जंग में एक ऐसी बड़ी जीत हासिल की है जिसने दुनिया को चौंका दिया है. अब युद्ध के मैदान में भारत की तोपें और बंदूकें विदेशी गोलों की मोहताज नहीं रहेंगी. भारत ने अपने गोला-बारूद के खजाने को लगभग पूरी तरह 'स्वदेशी' बना लिया है, जिससे अब दुश्मन को अपनी ही धरती पर बने हथियारों से करारा जवाब दिया जाएगा.
Indian Army ammunition indigenisation: आधुनिक युद्धों में वही जीतता है जिसके पास हथियारों और गोलों का कभी न खत्म होने वाला भंडार हो. रूस-यूक्रेन जैसे युद्धों ने सिखाया है कि अगर आप दूसरे देशों से गोला-बारूद मंगाते हैं, तो ऐन मौके पर आपकी तोपें खामोश हो सकती हैं. इसी खतरे को देखते हुए भारत सरकार और सेना ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया. आज के हालात यह हैं कि हमारी सेना ने 159 तरह के गोला-बारूद का निर्माण अपने ही देश की कंपनियों से कराना शुरू कर दिया है. इसमें सरकारी कंपनी Munitions India Ltd के साथ-साथ Solar Industries India Ltd जैसी प्राइवेट कंपनियां भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं.
