)
गोरेज से टाटा तक… भारत एयरोस्पेस पार्ट्स तो बना रहा, मेक इन इंडिया की आड़ में विदेशी कंपियां कर रहीं हैं टेक्नोलॉजी ब्लॉक
Zee News
India Aerospace Contracts Limits: गोदरेज एयरोस्पेस Pratt & Whitney के लिए पार्ट्स बना रही है. हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग Rolls-Royce के इंजन के लिए कंपोनेंट तैयार कर रही है. लेकिन इनका डिजाइन और तकनीक भारतीय कंपनियों की नहीं होती. GE, Rolls-Royce और Pratt & Whitney जैसी विदेशी कंपनियां तय करती हैं.
भारतीय कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं. गोदरेज एयरोस्पेस Pratt & Whitney के लिए पार्ट्स बना रही है. हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग Rolls-Royce के इंजन के लिए कंपोनेंट तैयार कर रही है. वहीं टाटा व दूसरी कंपनियां भी Boeing-Airbus जैसी कंपनियों को सामान सप्लाई कर रही हैं. इससे भारत में नौकरियां बढ़ रही हैं. इंजीनियरों को नई तकनीक सीखने का मौका मिल रहा है. उद्योग में हर साल हजारों करोड़ रुपये आ रहे हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
