
गोरखपुर में शराब देने में हुई देरी, ग्राहकों ने कर्मचारी की पीट-पीटकर की हत्या
Zee News
मृतक मनीष प्रजापति मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इस मॉडल शराब की दुकान में काम कर रहा था.
गोरखपुरः गोरखपुर में कानपुर के एक कारोबारी की हत्या के करीब 72 घंटे बाद एक मॉडल शराब की दुकान पर काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को ग्राहकों ने नशे में पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गुरुवार की देर रात रामगढ़ ताल थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर हुई. पीड़ित मनीष प्रजापति मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इस मॉडल शराब की दुकान में काम कर रहा था.
दूसरे कर्मचारी की हालत नाजुक गुरुवार को कुछ लोग दुकान पर आए और शराब का आर्डर दिया. ऑर्डर मिलने में हो रही देरी से ग्राहक नाराज हो गए और इस पर मनीष के साथ गाली-गलौज भी हो गई. बहस जल्द ही लड़ाई में बदल गया और ग्राहकों ने कथित तौर पर मनीष और एक अन्य स्टाफ सदस्य रघु पर हमला किया. ग्राहकों ने अपने कुछ और दोस्तों को भी बुलाया जो हमले में शामिल हुए और यह लगभग 20 मिनट तक जारी रहा. पुलिस के आने तक हमलावर भाग चुके थे. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया. रघु अभी भी अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर है.
