
गोरखपुर की घटना के बाद एक्शन में CM योगी, अधिकारियों को दी ये चेतावनी
Zee News
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई घटनाओं के बाद अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जनता दर्शन में अनुपस्थित रहने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) में 72 घंटे के भीतर हुई 2 बड़ी वारदातों के बाद अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगर जनता दर्शन में अफसर अनुपस्थित रहे तो उनपर कार्रवाई होगी.
तीन दिन पहले जिस रामगढ़ ताल थाने की पुलिस ने कथित तौर पर व्यवसायी मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, गुरुवार को उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित मॉडल शॉप के कर्मचारी को कुछ दबंगों ने पीटकर मार डाला. इस मामले में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है.
More Related News
