
गोपालगंज में अपराधी बेखौफ! आपसी विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग
Zee News
दोनों ओर से मारपीट के साथ-साथ जमकर गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक पक्ष की महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए. वहीं, दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया दिया गया है.
Gopalganj: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इसके चलते दोनों ओर से मारपीट के साथ-साथ जमकर गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक पक्ष की महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए. वहीं, दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया दिया गया है.
वर्चस्व कायम करने को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट से वाहन को पास कराने का धंधा किया जा रहा है, जिसमें कई गुट सक्रिय हैं. इसी क्रम में अपना-अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. ये विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों द्वारा एक पक्ष के लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी गई.
