
'गोदामों में खूब पड़ा है गेहूं' फिर भी आसमान छू रहे आटे के दाम, अब 'ब्रह्मास्त्र' चलाएगी मोदी सरकार?
Zee News
आटे के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. एक किलो आटे की कीमत 38 रुपये पहुंच गई है. बढ़ती खाद्य महंगाई ने घर को बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में सरकार के खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा से गुरुवार को महंगाई को काबू करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार नियमित रूप से गेहूं और आटे की कीमतों की निगरानी कर रही है.
नई दिल्लीः आटे के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. एक किलो आटे की कीमत 38 रुपये पहुंच गई है. बढ़ती खाद्य महंगाई ने घर को बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में सरकार के खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा से गुरुवार को महंगाई को काबू करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार नियमित रूप से गेहूं और आटे की कीमतों की निगरानी कर रही है.
'गेहूं-आटे की बढ़ती कीमतों से हम अवगत हैं' खाद्य सचिव ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि गेहूं और आटे की कीमतों में तेजी है. हम इस मुद्दे से अवगत हैं. सरकार की ओर से विभिन्न विकल्पों का पता लगाया जा रहा है और बहुत जल्द हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे.’ उन्होंने कहा कि खाद्य मंत्रालय जल्द ही कुछ कदम उठाएगा. हालांकि, चोपड़ा ने मंत्रालय की ओर से किए जा रहे उपायों को स्पष्ट नहीं किया.
