
गूगल के उपाध्यक्ष सीजर सेनगुप्ता ने दिया इस्तीफा
Zee News
गूगल में उनका आखिरी कार्यदिवस 30 अप्रैल होगा. सेनगुप्ता ने अपनी टीम और सहयोगियों को लिखे एक पत्र में कहा, मुझे पता है कि मेरा निर्णय आप में से बहुत से लोगों के लिए एक झटके के रूप में हो सकता है और मैं किसी भी दुख या निराशा के लिए माफी मांगता हूं.
नई दिल्लीः गूगल में नेक्स्ट बिलियन यूजर्स और गूगल पे जैसी पहल को शुरू करने और आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कंपनी के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक सीजर सेनगुप्ता ने कंपनी के साथ 15 साल रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सेनगुप्ता ने एक लिंक्डइन पोस्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह एक नया मिशन शुरू करने के लिए गूगल छोड़ रहे हैं. गूगल में अपने कार्यकाल के दौरान, सेनगुप्ता ने गूगल पे सहित कंपनी की भुगतान योजनाओं का नेतृत्व किया.More Related News
