
गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण मिलने पर कर्ण सिंह ने कांग्रेस के रवैये पर उठाए सवाल
Zee News
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद पार्टी में जारी विवाद के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्ण सिंह ने उनका समर्थन किया है.
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद पार्टी में जारी विवाद के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्ण सिंह ने उनका समर्थन करते हुए गुरुवार को कहा कि वह इस घटनाक्रम से बहुत दुखी हैं और आजाद के कठोर परिश्रम और समर्पण की सराहना की जानी चाहिए.
'विवाद से काफी दुखा हुआ' डॉ. सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर जारी विवाद से उन्हें काफी दुख हुआ है और उनके मित्र आजाद इस लायक हैं. उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय पुरस्कार दलगत राजनीति का विषय नहीं बनने चाहिए. कम से कम पार्टी के भीतर तो नहीं.
More Related News
