
गुरुग्राम: बिजली के खंभे से टकराई CNG कार, आग लगने से जिंदा जले 2 लोग
NDTV India
सीएनजी गाड़ी होने के चलते आग ने भयानक रूप लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
हरियाणा के गुड़गांव में आज शाम एक भयंकर हादसा हुआ. यहां एक गाड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक मेवात के रहने वाले है. बिजली के खंभे से टकराने के बाद गाड़ी में आग लगी थी. सीएनजी गाड़ी होने के चलते आग ने भयानक रूप लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यह हादसा आज शाम करीब 5.30 बजे हुआ. गुरुग्राम के टिकली रोड का मामला है और बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












