गुजरात: BJP के स्टार प्रचारकों में रूपाणी-नितिन पटेल के नाम, दोनों नहीं लड़ रहे चुनाव
Zee News
नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं.
नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं. दोनों ही नेता इस बार भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में नहीं हैं.
भाजपा के स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (गुजरात), योगी आदित्यनाथ (उप्र), हिमंत विश्व शर्मा (असम), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारक इस सूची में शामिल हैं.