
गुजरात : कोविड-19 से उबरे बुजुर्ग ने ब्लैक फंगस की आशंका के चलते की खुदकुशी
NDTV India
पाल्दी थाने के निरीक्षक जेएम सोलंकी ने बताया कि बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट की छत पर कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया और शनिवार को एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस से उबरे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने ब्लैक फंगस से संक्रमित होने के डर से कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि म्यूकोर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) एक गंभीर संक्रमण है जो राज्य में कोविड-19 के कई मरीजों में पाया गया है.पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अपनी पत्नी के साथ शहर के पाल्दी इलाके के अमन अपार्टमेंट में रहते थे. पाल्दी थाने के निरीक्षक जेएम सोलंकी ने बताया कि बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट की छत पर कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया और शनिवार को एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई.











