)
गुजराती व्यापारी ने घर की छत पर बनाया मंदिर, PM मोदी-CM योगी की भी लगवाई मूर्ति, नोटिस जारी
Zee News
यह मामला तब संदेह के घेरे में आ गया, जब एक नागरिक मनसुख रखशिया ने स्थानीय अधिकारियों को सचेत किया. मनसुख रखशिया ने बताया कि व्यापारी ने अनधिकृत अतिरिक्त मंजिल के विध्वंस को रोकने के लिए मंदिर का निर्माण कराया.
अंकलेश्वर. गुजरात में एक व्यापारी द्वारा अपने घर की छत पर मंदिर निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल राज्य के भरूच शहरी क्षेत्र प्राधिकरण (बीएयूडीए) ने अंकलेश्वर के गडखोल गांव में अपने घर की छत पर एक अस्वीकृत मंदिर का निर्माण करने के लिए मोहनलाल गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है. गुप्ता ने इस मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्तियां भी लगवाई हैं.
More Related News
