
गिलानी के निधन के बाद Masarat Alam को मिली हुर्रियत की कमान, तिहाड़ में बंद है अलगाववादी नेता
Zee News
मसरत आलम (Masarat Alam) साल 2010 में घाटी में विरोध का नेतृत्व करने वाले अलगाववादी नेता के तौर पर उभरा था. चार महीने की तलाशी के बाद उसे श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
श्रीनगर: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े ने सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद जेल में बंद अलगाववादी नेता मसरत आलम भट को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है. कश्मीर में साल 2010 में विरोध-प्रदर्शन के दौरान 'पोस्टर बॉय' के तौप पर पहचाने जाने वाला मसरत आतंकी संगठनों को फंडिंग करने के आरोप में जेल में बंद है. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े ने मंगलवार को मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को संगठन के नेतृत्व से बड़ी उम्मीदें हैं. बयान के मुताबिक, शब्बीर अहमद शाह और गुलाम अहमद गुलजार हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के उपाध्यक्ष चुने गए हैं. संगठन ने कहा कि ये नियुक्तियां हुर्रियत के संविधान के मुताबिक चुनाव होने तक अस्थायी हैं.More Related News
