
गाड़ी रोकने के लिए बोनट पर बैठ गया ट्रैफिक हवलदार, ड्राइवर ने दौड़ा दी कार, देखें LIVE VIDEO
Zee News
ट्रैफिक हवलदार ने कार चालक को रुकने के लिए कहा लेकिन चालक रुकने की बजाय भागने लगा. कार को रोकने के लिए ट्रैफिक हवलदार कार के बोनट पर जा बैठा.
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो अंधेरी इलाके का है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिस का हवलदार बैठा हुआ दिख रहा है. लेकिन इसके पीछे की कहानी क्या है ये भी आपको बता देते हैं. : मुंबई के अंधेरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार के बोनट पर बैठा ट्रैफिक हवलदार
दरअसल, कार के बोनट पर बैठे हवलदार ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रुकने का इशारा किया था. लेकिन कार सवार रुकने की जगह भागने लगा. कार को रोकने के लिए ट्रैफिक हवलदार कार के बोनट पर जा बैठा. हवलदार ने कार सवार को बाहर निकलने के लिए कहा पर कार सवार बाहर नहीं आया और मौका मिलते ही भागने लगा.
