
गाड़ियों में लगेंगे नींद का पता लगाने वाले सेंसर, पायलट की तरह होगी ड्राइवर्स की जॉब
Zee News
Sleep Detection Sensors In Commercial Vehicles: कमर्शियल वाहनों के ड्राइवर्स के लिए गाड़ी चलाने का समय तय किया जाएगा. वो एक दिन में निर्धारित समय से ज्यादा गाड़ी नहीं चला पाएंगे.
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कमर्शियल ट्रक ड्राइवर्स के लिए गाड़ी चलाने का समय तय (Fixed Time For Drivers) किए जाने की वकालत की है. इसके अलावा उन्होंने कमर्शियल वाहनों में ड्राइवर को नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर (Sleep Detection Sensors) लगाने पर भी जोर दिया. Have directed officers to work on a policy to include On-Board Sleep Detection Sensors in Commercial Vehicles, at par with European standards.
नितिन गडकरी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि पायलटों की तरह ट्रक ड्राइवर्स के लिए भी ड्राइविंग के घंटे तय होने चाहिए. इससे थकान की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी.
