
गाजे-बाजे के साथ दुल्हन लेने पहुंचा था दूल्हा, हुआ कुछ ऐसा कि हाथ मलता रह गया
Zee News
मामला आगरा की बाह तहसील के गांव विष्णुपुर का है. यहां कानपुर नगर से एक बारात आई थी. बैंड-बाजे के साथ दूल्हा और बाराती लड़की के द्वार पहुंचे. वहां उनका स्वागत सत्कार हुआ. घुड़चढ़ी हुई और खानपान भी हुआ.
आगरा: आगरा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने फेरे से ऐनवक्त पहले शादी करने से मना कर दिया. लाख समझाने के बाद भी वह नहीं मानी. इसके बाद बारातियों ने उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. दूल्हा रोते हुए बोला कि हमारी बातचीत भी होती थी, लेकिन वह समझ नहीं पा रहा कि आखिर लड़की ने शादी करने से क्यों मना कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला आगरा की बाह तहसील के गांव विष्णुपुर का है. यहां कानपुर नगर से एक बारात आई थी. बैंड-बाजे के साथ दूल्हा और बाराती लड़की के द्वार पहुंचे. वहां उनका स्वागत सत्कार हुआ. घुड़चढ़ी हुई और खानपान भी हुआ. यहां तक कि जयमाल भी हो गया. अब बारी थी सात फेरे लेने की. दूल्हा मंडप पर पहुंच दुल्हन का इंतजार करने लगा. काफी देर बात लड़की मंडप में नहीं पहुंची तो बारातियों में खलबली मच गई. बारातियों ने घरातियों से पूछा तो वह कुछ नहीं बता पा रहे थे. इसके बाद लड़की के पास गए तो उसने फेरे लेने से मना कर दिया. हालांकि बाराती-घराती ने उसे लाख समझाया कि शादी कर ले लेकिन वह नहीं मानी. लड़की शादी क्यों नहीं कर रही इसका कारण भी नहीं बताया.More Related News
