
गांव के पास बनी खंती में नहाने गए दो नाबालिग डूबे, लोगों को मिली तैरती लाशें
Zee News
सागर से लगे कैंट थाना क्षेत्र के कौलुआ अमरसा गांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां गड्ढेनुमा खंती में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. ये दोनों बच्चे पानी में नहाने गए थे. अचानक दोनों डूब गए.
अतुल अग्रवाल/सागर: सागर से लगे कैंट थाना क्षेत्र के कौलुआ अमरसा गांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां गड्ढेनुमा खंती में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. ये दोनों बच्चे पानी में नहाने गए थे. अचानक दोनों डूब गए. मवेशी चराने गए लोगों को उनकी उतराती लाश दिखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार मरने वाले दोनों नाबालिग हैं. दोनों की पहचान समीर पिता पन्नालाल अहिरवार उम्र 15 वर्ष और अनुज अहिरवार 12 वर्ष के रूप में हुई. एक दिन में दो घरों के चिराग बुझ जाने से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है.More Related News
